Bulandshahr News: यूपी के जनपद बुलंदशहर में रिश्तों के कत्ल की एक और घटना सामने आई है। यहां जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते का दादा पौती को भाग ले गया। इतना ही नहीं पीड़िता 6 माह की प्रेग्नेंट भी हो गई। पुलिस ने नाबालिग को रिकवर किया, तो रिश्तों के कत्ल का स्याह सच सामने आ गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रेप और पोक्सो की धाराओं को जोड़ दिया है।
20 अप्रैल को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी सन्दिग्ध परिस्थियों में गायब हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर बहला फुसला कर भगा ले जाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने 6 मई को पीड़िता को बरामद भी कर लिया।
बयान में पीड़िता ने अपने रिश्ते के दादा भूरा पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पिछले 8 माह से दादा द्वारा जबरन रेप करने की बात भी पुलिस को बताई। पुलिस ने पोक्सो और रेप की धाराओं में मामले को तरमीम कर लिया है। बड़ा सवाल यह है जब खून के रिश्तों के बीच महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो और कहा महफूज़ होंगी।
दादी के जापे में जाती थी पीड़िता
करीब एक साल पहले आरोपी दादा की पत्नी को डिलीवरी हुई थी। पीड़िता अपनी मां के साथ दादी के जापे में जाती थी। इसी दौरान दादा ने पौती को फंसाने के जाल फेंका। बताया गया है पौती को भगा ले जाने के बाद शक न हो, इसलिए दादा गांव में आता जाता रहता था, लेकिन बरामदगी के बाद किशोरी ने दादा का काला चिट्ठा खोल दिया। अब सब लोग दादा को थू थू कर रहे हैं।
दादा ने बनाया हवस का शिकार
आरोपी की पत्नी पिछले 9 माह से प्रेग्नेंट थी। डिलीवरी हुई। इसके बाद भी दादा अपनी पत्नी के पास नहीं जा पाता था। इसलिए हवश मिटाने के लिए दादा वहशी बन गया और उसने पौती के साथ लगातार रेप की वारदात को अंजाम दिया। जिससे वह 06 माह की गर्भवती हो गई। आपको बता दें आरोपी पीड़िता का सगा नहीं, बल्कि रिश्ते का दादा बताया जा रहा है।
आरोपी दादा अरेस्ट
एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया, रेप और पाक्सो की धाराओं को बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडीकल भी कराया गया है। बयान भी दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किशोरी वन स्टॉप सेंटर में है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines