---विज्ञापन---

Bulandshahr News: जयमाला से पहले दुल्हन को उठा दर्द, तोड़ा दम, डोली की जगह उठी अर्थी

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना छतारी क्षेत्र के गांव कमौना में जयमाला की रस्म से ठीक पहले दुल्हन के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। आनन फानन में दुल्हन के जोड़े में सजी दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पढ़ें बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेशः बुलंदशहर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। थाना छतारी क्षेत्र के गांव कमौना में शादी समारोह में जयमाला की रस्म से ठीक पहले दुल्हन के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उसे ऐसी हालत में आनन-फानन में दुल्हन के जोड़े में सजी दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डडुआ मुस्तफाबाद से टिंकू की बारात गांव कमौना में बनवारी लाल के घर आई थी। बारात का स्वागत और दावत का कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वागत और खानपान के बाद शादी की तमाम रस्मों को मुकम्मल किया जा रहा था। जयमाला की रस्म की तैयारी चल रही थी, लेकिन जयमाला से पहले दुल्हन सोनम ने पेट दर्द की शिकायत की। परिजन दुल्हन के जोड़े में सजी सोनम को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा गया, जहां डॉक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि दुल्हन की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। सोनम के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। जिस दुल्हन के जोडे में सोनम को ससुराल के लिए विदा होना था। वह कफन में लपेटकर अंतिम सय्या तक पहुंचाई गई।

गांव में ये भी चर्चा

चर्चा है कि सोनम का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका के भाई ने बताया कि गांव का एक लडका पुड़िया में सोनम को जहर देकर गया था। जिसका सेवन कर उसकी मौत हुई। चर्चा यह भी है लड़का मृतका का बॉय फ्रेंड था, जो एक पुड़िया सोनम को देकर गया, जबकि दूसरी पुड़िया वह अपने लिए साथ ले गया। दोनों ने साथ मरने की कसम खाई। सोनम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जबकि लड़के ने ऐसा नहीं किया। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2025 02:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola