Bulandshahr Road Accident: यूपी के बुलंदशहर में एक बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाॅस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मैक्स गाड़ी में 29 यात्री सवार थे। इनमें से 25 यात्री गाजियाबाद से रवाना हुए थे जबकि अन्य 4 लोग रास्ते में चढ़े थे। वहीं हादसे में पर सीएम योगी ने भी दुख प्रकट किया है। जानकारी के अनुसार अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसके अलावा मृतकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां सभी का पोस्टमाॅर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया।
रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे मैक्स सवार यात्री
मैक्स गाड़ी में सवार सभी यात्री गाजियाबाद से अलीगढ़ रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने मैक्स को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं घायल यात्री दर्द से कराह रहे थे। कई लोग बेसुध होकर गाड़ी और सड़क पर गिरे थे और मौके पर चीख पुकार मची हुई थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया।
बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
7 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
8 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines