विशाल साहू/ बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्यार इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। परिवार वाले उनके बीच में ना आयें इसके लिए दोनों घर से फरार हो गए।
मामला यूपी के बदायूं में का है। अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ महिला फरार हुई थी लेकिन बदायूं में समधन अपने समधी के साथ भाग गई है। बेटी की शादी को महज तीन साल हुए थे और इसी बीच समधन को अपने समधी से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे का साथ देने का फैसला किया और जब घरवालों ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने भाग जाने का फैसला कर लिया।
चार बच्चों की मां समधी के साथ फरार
महिला के चार बच्चे भी हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी 2022 में हुई। अब महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ घर छोड़कर भाग गई और समधी के साथ जीवन बिताने का फैसला कर चुकी है। वहीं महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। उसका कहना है, “मैं लंबी दूरी पर ट्रक चलाता हूं, समय पर पैसे भी भेजता हूं लेकिन मेरी गैरमौजूदगी में मेरी पत्नी मेरी बेटी के ससुर को घर बुलाकर उसके साथ समय बिताती थी। अब वह उसी के साथ फरार हो गई है।”
हर तीसरे दिन घर आता था समधी
पति का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवर और रुपये लेकर गई है। फरार महिला के बेटे ने बताया, “पापा घर पर नहीं रहते थे, मम्मी हर तीसरे दिन अपने समधी को घर बुलाती थीं और उनके साथ रहती थीं। हमें दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। अब मम्मी समधी के साथ एक टेंपो में बैठकर भाग गईं।”
वहीं पड़ोसियों ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि महिला का पति ट्रक चलाता है और महीने में एक या दो बार ही घर आता है। इसी बात का महिला फायदा उठाती थी और अपने समधी को घर बुला लेती थी। दोनों रिश्तेदार थे, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
45 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
19 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
22 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines