BSP Not Alliance With NDA or I.N.D.I.A.: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दल भी काफी सक्रिय हो चुके हैं। सपा ने विपक्ष का दामन थाम लिया है तो कई अन्य क्षेत्रीय दल भाजपा या अन्य पार्टियों के जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कभी उत्तर प्रदेश में राज करने वाली बहुजन समाज पार्टी का रुख साफ नहीं हो रहा है। बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) या भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के साथ गठबंधन की सभी संभावनाओं और अटकलों से इनकार कर दिया है।
विपक्ष पर इस तरह से साधा निशाना
बसपा प्रमुख मायावती ने इसको लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक चार पोस्ट शेयर किए। उन्होंने लिखा कि एनडीए व इंडिया गठबंधन ज्यादातर गरीब-विरोधी जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों पर चलने वाली पार्टियों का है, जिनकी नीतियों के खिलाफ बीएसपी लगातार संघर्ष करती है। इसीलिए उनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। आखिर में उन्होंने लिखा कि मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज।
यह भी पढ़ेंः संयोजक से लेकर सीट शेयरिंग का तय होगा फार्मूला, मुंबई में I.N.D.I.A की बैठक से पहले सामने आए ये अपडेट्स
समाज के करोड़ों लोगों से गठबंधन
इसके बाद मायावती ने एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा कि बीएसपी, विरोधियों के जुगाड़ से ज्यादा समाज के बिखरे करोड़ों लोगों को जोड़ने में विश्वास करती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि है बसपा साल 2007 की तरह अकेले दम पर लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव लडे़गी। उन्होंने फिर से अपील की कि मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाए।
‘अंगूर मिल जाएं तो सही वरना खट्टे’
अपनी तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि बसपा को साथ में करने के लिए सभी पार्टियों आतुर बैठी हैं, लेकिन हम अपने सिद्धांतों पर चल रहे हैं। हालांकि विपक्ष के लोग भाजपा से गठबंधन का आरोप लगा रहे हैं। मायावती ने इस दौरान तंज कसा और कहा कि खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे रही है। इसके बाद एक और मुहाबरा लिखा गया। लिखा, अंगूर मिल जाएं तो ठीक वरना खट्टे हैं।
सहारनपुर के निष्काशित पूर्व विधायक पर कसा तंज
अपने आखिरी ट्वीट में मायावती ने लिखा है कि बीएसपी से निकाले गए सहारनपुर के पूर्व विधायक पर निशाना साधा। कहा कि इस समय वे (पार्टी से निकाले गए पूर्व विधायक) कांग्रेस की बढ़ाई में लगे हैं। बता दें कि मंगलवार को बसपा ने कहा कि उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा, वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के लिए निष्कासित कर दिया है।
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
49 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 hr agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines