Ramji Gautam BSP National Coordinator: मायावती ने रविवार को भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया। उनकी जगह पर आकाश के पिता आनंद और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। रविवार को की गई मायावती की कार्यवाही सोमवार को भी जारी रही। मायावती ने सोमवार को आकाश को पार्टी से निकाल दिया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने यह बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं रामजी गौतम जिनको मायावती ने दूसरी बार नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
1990 में बीएसपी जाॅइन की
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से आने वाले रामजी गौतम का बतौर नेशनल कोऑर्डिनेटर यह दूसरा कार्यकाल हैं। गौतम छोटी उम्र में ही बीएसपी संस्थापक कांशीराम और मायावती के विचारों से प्रभावित थे। वे कई बार अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़कर रैलियों में दोनों के भाषण सुनने चले जाया करते थे। गौतम इसके बाद पहली बार 1990 में बीएसपी में शामिल हुए तीन साल के अंदर बूथ के अध्यक्ष बन गए। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर में पार्टी के सेक्टर और विधानसभा इकाई के महासचिव के तौर पर भी काम किया।
ये भी पढ़ेंः मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से क्यों निकाला? धड़ाधड़ किए 3 ट्वीट में बताई वजह
पार्टी में संभाले ये पद
रामजी गौतम ने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए लखीमपुर छोड़ दिया। उन्होंने मार्केटिंग और प्रोडक्शन में एमबीए पूरा किया। गौतम ने शुरुआत में एक पाॅलिटेक्निक संस्थान में गेस्ट शिक्षक के तौर पर काम किया इसके बाद वे रिलायंस समुह में शामिल हो गए। पंजाब में उन्होंने मानसा जिले में बीएसपी के लिए काम किया। गौतम 2014 में पहली बार मायावती से मिले। इसके बाद उन्हें यूपी में बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। 2016 में उन्हें तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल का प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसके बाद वे वापस लौटे। वे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के प्रभारी भी नियुक्त हुए। मायावती ने जयप्रकाश सिंह की जगह पर रामजी को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बसपा सुप्रीमो ने 2022 में उनको नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया।
2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थीं। तब गौतम पार्टी के इंचार्ज थे। हालांकि इसके एक साल बाद ही सभी 6 विधायक कांग्रेस में चले गए। 2020 में उनको पार्टी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।
ये भी पढ़ेंः BSP से हटाने के मायावती के फैसले पर क्या बोले आकाश? भतीजे की पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
35 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
13 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines