BSP MP Sangeeta Azad Joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बड़ा झटका लग गया है। यहां लालगंज एससी सीट से सांसद संगीता आजाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। संगीता आजाद ने पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर को करारी शिकस्त दी थी।
पूर्व विधायक अरिमर्दन ने भी जॉइन की बीजेपी
इसके साथ ही संगीता आजाद के पति आजाद अरिमर्दन ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया। अरी मर्दन भी पूर्व विधायक रह चुके हैं। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने भी बीजेपी जॉइन की। सीमा कुशवाहा दिल्ली के निर्भया केस में निर्भया की मां की वकील रह चुकी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती को ये पिछले कुछ दिनों में दूसरा झटका है। संगीता आजाद से पहले सांसद रितेश पांडे भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
कौन हैं संगीता आजाद?
आजमगढ़ में जन्मीं संगीता आजाद मुंबई यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से बीएड भी किया है। वह एक बिजनेसवुमन के तौर पर भी पहचान रखती हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने अभी तक लालगंज सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें टिकट देकर मैदान में उतार सकती है।
यूपी में 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव
यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यहां 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई और छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। यूपी में इसके साथ ही चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इसमें लखनऊ पूर्व, शाहजहांपुर की ददरौल, सोनभद्र की दुद्दी और बलरामपुर की गैंसड़ी सीट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Voter List में कैसे चेक करें अपना नाम? अगर नहीं है तो कैसे जुड़वाएं?
ये भी पढ़ें: PM Modi ने किया Rahul Gandhi पर पलटवार, कहा- 4 जून को होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
55 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines