BSP Meeting On Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां इंडिया गठबंधन का फॉर्मूला एक सीट, एक उम्मीदवार फेल हो गया है। चुनावी मैदान में अब भाजपा के खिलाफ दो उम्मीदवार उतरेंगे, एक इंडिया गठबंधन का तो दूसरा बहुजन समाज पार्टी (BSP) का। लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा की शनिवार को एक बड़ी बैठक हुई है।
मायावती ने बसपा मुख्यालय पर यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मायावती ने सभी को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।
यह भी पढ़ें : क्या मायावती का नया फॉर्मूला 2024 में करेगा करिश्मा?
नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए गए जरूरी निर्देश
बसपा की बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। साथ ही जनता को बसपा सरकार में किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराएं।
लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
आपको बता दें कि यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर किसी भी पार्टी से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था और उन्होंने अकेले ही यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन से बसपा को नुकसान पहुंचता है। इस पर लोकसभा चुनाव में बसपा एकला चलो की राह पर चलेगी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
15 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
18 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines