BSP Protest Against Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर बसपा आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। यूपी में जिला मुख्यालयों पर बसपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक्स पर लिखा गृह मंत्री ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया, उन्हें पश्चाताप करना ही पड़ेगा। गोरखपुर से लेकर आगरा तक बसपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
आगरा में बसपा नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर और झंडे लेकर शाह के बयान पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही शाह होश में आओ…संविधान का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए। वहीं वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने कहा अभी तो अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है। गोरखपुर में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ वकीलों ने भी प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर कहा बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शाह को माफी मांगनी चाहिए
लखनऊ में बसपा सुप्रीमो ने कहा अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे उनका अपमान हुआ। हमारी पार्टी का मानना है कि उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बसपा के पूर्व एमएलसी सुबोध राम ने कहा अमित शाह को अंबेडकर के खिलाफ ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
ये भी पढ़ेंः ‘महाराष्ट्र चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं’, कांग्रेस की आपत्तियों पर EC का जवाब, 6 सीटों पर कही ये बात
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
वहीं उधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आजाद भारत में बाबा साहेब का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा अनैतिक आचरण कर अंबेडकर पर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में उच्च शिक्षा अर्जित की और भारत के संविधान के शिल्पी के तौर पर काम किया।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे ने छोड़ा MVA का साथ! अकेले लड़ेंगे ये चुनाव
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
9 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
20 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines