‘नपुंसक पति कहता जेठ से संबंध’…मायावती की भतीजी की आपबीती चौंकाने वाली

मायावती की भतीजी एलिस ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उसने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मानसिक, शारीरिक और यौन शोषण होने की बात भी कही है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

BSP Mayawati Niece Alice
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती की भतीजी एलिस घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। पति और ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने एलिस थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर एलिस ने अपने पति समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत में एलिस ने घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

शिकायत पर एक्शन लेते हुए हापुड़ पुलिस ने एलिस के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी और मौसा ससुर अखिलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एलिस ने आपबीती भी सुनाई और पति पर नपुंसक होने, जेठ से संबंध बनाने के लिए मजबूर करने, फ्लैट और 50 लाख रुपये की डिमांड करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन

 

स्टेरॉयड लेने से नपुंसक हो गया पति

पुलिस को दी शिकायत में एलिस ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ की बैंक कॉलोनी निवासी विशाल के साथ 9 नवंबर 2023 को हुई थी। उसकी सास पुष्पा देवी हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष है। शादी के बाद से ही विशाल और उसके परिजन फ्लैट के साथ 50 लाख कैश की डिमांड कर रहे हैं। पति विशाल काफी समय से बॉडी बिल्डिंग के चक्कर में स्टेरॉयड ले रहा है।

विज्ञापन

इस वजह से वह नपुंसक हो गया है। इसलिए वह बच्चा पैदा करने के लिए उस पर जेठ के साथ संबंध बनाने को मजबूर करता है। 17 फरवरी 2025 की रात को जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू और ससुर श्रीपाल सिंह ने उसे पीटा। दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर मायके पहुंची।

 

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने मायके वालों के साथ मिलकर कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। फिर वह 21 मार्च 2025 को SP को शिकायत देने पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने कोर्ट की पनाह ली और याचिका दायर करके पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश देने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शिकायत में नामजद सभी आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच करके केस में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ