हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बुलंदशहर में बसपा नेता की हत्या कर लाश नाले में फेंकी

विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जनपद बुलन्दशहर में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जहां बसपा नेता कि बड़ी संदिग्ध हालतों में हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी बाबू खां कि हत्या कर लाश नालें में फेक दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाजी बाबू खां कि हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

फोन कॉल कर बुलाया

जानकारी के अनुसार मामला थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां शुक्रवार की शाम हाजी बाबू खां को एक फोन कॉल आता है और उसके बाद से वह गायब हो जाते हैं। आपको बता दें हाजी बाबू खां मंडी में आढ़त के व्यापारी थे।

गला दबाकर की हत्या 

हाजी बाबू खां के देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद बुलन्दशहर पुलिस ने शनिवार देर रात को व्यापारी का फोन कलिन्दीकुंज कालोनी से बरामद किया। खोजबीन करने के बाद पुलिस को हाजी बाबू खां का शव संदिग्ध हालतों में उस्मानपुर के नाले में पड़ा मिला। जिसके बाद से पुलिस ने अपनी कार्रवाई ने करते हुए बताया है कि बसपा नेता की हत्या गला दबाकर की गई है।

आरोपी मुलाजिम ने हत्या का जुर्म कुबूल किया

पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला की बसपा नेता को फोन पर अंतिम कॉल उनकी आढ़त पर काम करने वाले एक मुलाज़िम का आया था। जिसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ शुरू कि तो आरोपी मुलाज़िम ने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें