Roorkee Crime News: उत्तराखंड के रुड़की से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने 6 महीने तक डरा-धमकाकर साली के साथ दरिंदगी की। वहीं नाबालिग की तबियत बिगड़ने के बाद जब उसे डाॅक्टर के पास ले गए तो डाॅक्टरों ने 6 महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। मामले के सामने आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत पर जीजा के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई। युवती की 17 साल की बहन भी है। आरोप है कि पिछले 6 महीने से नाबालिग का जीजा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर भी उसे जान से मारने की धमकी देता था। मामले में खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर आनन-फानन में हाॅस्पिटल पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने नाबालिग की जांच की तो वह छह महीने की गर्भवती निकली।
ये भी पढ़ेंः मौत की दहलीज पर UP की शहजादी, जानें फेसबुक पर प्यार से फांसी के फंदे तक कैसे पहुंची?
ऐसे खुली जीजा के करतूतों की पोल
जब डाॅक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग से जानकारी ली तो उसने जीजा की दरिंदगी की बातें परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। मामले में कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, इस क्रिकेटर के कमरे में पकड़ी गई थी लड़कियां
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
3 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
4 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
5 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
7 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
8 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
8 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
9 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
20 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines