---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

जीजा ने किया प्रेग्नेंट, साली का निकला पेट तो सामने आई 5 महीने पहले के ‘रोमांटिक सफर’ की कहानी

Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ममेरी साली को ही प्रेग्नेंट कर दिया। परिवार वालों ने जब लड़की का पेट बाहर आता देखा और उसकी तबीयत खराब हुई तो मामले का खुलासा हुआ। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Sep 24, 2023 17:45
Crime News, Moradabad Crime News, UP News

Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ममेरी साली को ही प्रेग्नेंट कर दिया। परिवार वालों ने जब लड़की का पेट बाहर आता देखा और उसकी तबीयत खराब हुई तो मामले का खुलासा हुआ। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पांच महीने पहले की कहानी का भी खुलासा हुआ है।

गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए लाया था साली को

जानकारी के मुताबिक ये मामला मुरादाबाद जिले का है। बताया गया है कि यहां के थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव में शख्स रहता है। पिछले दिनों उसकी पत्नी गर्भवती थी। शख्स पर अपनी ममेरी ससुराल गया था। जहां उसने अपनी पत्नी की देखभाल करने के लिए साली को ले जाने की बात की। ससुराल वाले मान गए और लड़की को शख्स के साथ भेज दिया। आरोप है कि आरोपी लड़की को पहले हरिद्वार ले गया और फिर इसके बाद अपने घर पहुंचा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः झांसी में वैन से कूद कर भागे 3 कैदी, 11 पुलिसवालों पर केस दर्ज, सामने आया Video

पांच महीने तक खामोश रही लड़की

यहां शख्स, उसकी पत्नी और साली एक साथ रहे। कुछ दिन बाद वह साली को उसके घर छोड़ने के लिए 59 किमी दूर गया। इस दौरान आरोपी ने रास्ते में लड़की के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म कर दिया। लड़की भी खामोश रही। किसी को कुछ नहीं बताया। अब लड़की की तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर की बातें सुनकर हैरान रह गए। डॉक्टर ने बताया कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है।

---विज्ञापन---

पूछताछ की तो लड़की ने बताया जीजा का नाम

ये बात सुनकर परिवार वालों ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने भी जीजा का नाम बता दिया। इसके बाद परिवार वालों ने आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Sep 24, 2023 05:45 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.