अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अब यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी है. बृजभूषण ने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है तो उन्हें माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं है. गोंडा में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य न तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का खंडन करना था और न ही किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना था. उन्होंने माना कि उनके बयान का एक हिस्सा सामने आने से भ्रम की स्थिति बनी और उसी कारण विवाद ने तूल पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल और महंगा, पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, चेक करें रेट
बृजभूषण शरण सिंह ने दी सफाई
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सीढ़ियों पर नमाज नहीं पढ़ी गई थी. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उसी समय उन्हें यह भी स्पष्ट कर देना चाहिए था कि मामला सीढ़ियों का नहीं, बल्कि 52 बीघा परिसर या उससे जुड़े स्थान का था. बृजभूषण शरण सिंह के मुताबिक, अधूरी बात सामने आने से ऐसा संदेश गया कि वह मुख्यमंत्री के बयान से असहमत हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में ट्रस्ट की अहम बैठक आज, नए महासचिव, 3 ट्रस्टियों और CEO की नियुक्ति पर होगा बड़ा फैसला
CM योगी का बयान भी सही- बृजभूषण
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान भी सही है, अयोध्या के संतों का पक्ष भी सही है. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ी का नाम सुनते ही वह भावुक हो गए थे क्योंकि वह स्वयं भगवान हनुमान के भक्त हैं और अयोध्या से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि जब उनसे हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के बारे में सवाल पूछा गया तो स्वाभाविक रूप से उन्हें आक्रोश हुआ और उसी भावावेश में उनका जवाब अधूरा रह गया. बृजभूषण ने कहा कि उनके मुंह से यह बात निकल गई थी कि हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम शासक ने कराया था, जबकि मेरे बयान का मतलब कुछ और था.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines