Kaiserganj Lok Sabha Seat : भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट कैसरगंज पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। भाजपा इस सीट से किसे प्रत्याशी बनाएगी? इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट से उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लग सकता है। वे इस वक्त कैसरगंज से सांसद हैं। कैसरगंज सीट पर नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है, लेकिन अभीतक भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ऐसे में उम्मीदवारी घोषित न होने की वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि बृजभूषण सिंह का टिकट कट सकता है, लेकिन वे अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कैसरगंज पर फंस गया बृजभूषण का पेंच, BJP सांसद का मीडिया पर फूटा गुस्सा
कैसरगंज सीट पर आज हो सकती है उम्मीदवार की घोषणा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वे फोन पर या बुलाकर बृजभूषण से बात करेंगे और उन्हें बताएंगे कि आप कैसरगंज से प्रत्याशी नहीं होंगे। साथ ही नए उम्मीदवार पर उनकी राय भी मांगी जाएगी। हो सकता है कि उनके छोटे बेटे करण सिंह के नाम पर सहमति बन जाए, क्योंकि उनके बड़े बेटे प्रतीक इस वक्त विधायक हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बृजभूषण के कहने पर किसी अन्य को भी प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कैसरगंज सीट पर आज उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें : अमेठी-रायबरेली पर आज हो जाएगा फैसला? नामांकन में बचे 24 घंटे
बृजभूषण को क्यों नाराज नहीं करना चाहती है बीजेपी
लोकसभा चुनाव में भाजपा बृजभूषण को नाराज नहीं करना चाहती है, क्योंकि कैसरगंज के साथ आसपास के 3-4 संसदीय क्षेत्रों में उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में भाजपा उनके मनमुताबिक ही उम्मीदवार को टिकट देगी। कैसरगंज से उम्मीदवार की रेस में बृजभूषण के छोटे बेटे और यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण सिंह का नाम सबसे आगे है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines