Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के बाद ऐसा कांड कर दिया कि हर कोई हैरान है। पीड़ित ससुराल वालों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। अब पुलिस आरोपी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
हरिद्वार के दो लोगों ने कराई थी शादी
जानकारी के मुताबिक मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला मुबारिकपुर का है। यहां रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले हरिद्वार निवासी संजय और अमित से उसका संपर्क हुआ था। दोनों ने रुद्रप्रयाग की रहने वाली रेखा नाम की लड़की से रिश्ता तय कराया था।
शादी करके घर आई रेखा ने बनाया हलवा
परिवार वालों की सहमति के बाद नीरज ने लड़की के यहां जाकर शादी कर ली। इसके बाद वह ससुराल में रहने के लिए आ गई। पीड़ित की ओर से बताया गया है कि नई दुल्हन ने ससुराल वालों से कहा कि उसके यहां पहली बार हलवा बनाकर खिलाने की परंपरा है। फिर उसने हलवा बनाया। आरोप है कि हलवा खाते ही परिवार के लोग बेहोश हो गए।
सुबह होश उड़ा तो दुल्हन और माल गायब
नीरज ने बताया कि सुबह जब सभी को होश आया तो हड़कंप मच गया। दुल्हन गायब थी। परिवार वालों ने जब घर की तलाशी ली तो लाखों की नगदी और जेवरात भी गायब थे। इसके बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरी दुल्हन समेत उसके दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
9 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines