Breaking News: उत्तर प्रदेश (UP News) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया। इसके बाद पूरा मकान धराशायी हो गया। हादसे में अब तक 5 लोगों के मरने की सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है। पहले चार लोगों की मौत की बात सामने आई थी।
पूरा मकान जमीन में मिल गया
जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर की बताई जा रही है। बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ पूरा घर ढह गया। स्थानीय लोगों की मानें तो पहले आसपास के लोगों को लगा कि घर में सिलेंडर फटा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1641728263306514432
शवों के उड़ गए चीथड़े
बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हमें देवीपुर इलाके में एक खेत में एक घर में विस्फोट की सूचना मिली थी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और 5 शव बरामद किए। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना वीभत्स था कि शवों के चीथड़े उड़ गए।
आसपास के खेतों में बिखरे शवों के टुकड़े
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि जिस जगह पर घर था, उसका नामोनिशान मिट गया। लोगों ने बताया कि हादसे में मरने वालों में से सिर्फ एक ही शव पूरा बचा था। इसके अलावा सभी शवों के टुकड़े आसपास के खेतों में बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खेतों से शवों के टुकड़ों को बीना।
घर की पहचान के लिए लेखपाल को बुलाया
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मामले की हर बिंदू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर के बारे में जानकारी लेने के लिए लेखपाल को भी मौके पर बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
22 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines