UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बच्ची 4 का पहाड़ा नहीं सुनाई पाई तो कोचिंग टीचर ने जल्लाद का रूप ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के बाल पकड़े और फर्श पर घसीट-घसीट कर डंडों से पीटा। अब इस मामले में बच्ची के पिता ने बरेली के थाना बारादरी में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की जांच में जुट गई है।
क्लास 4 की है छात्रा
जानकारी के मुताबिक मामला बारादरी के मोहल्ला कांकर टोला का है। यहां कादिर अहमद अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी पास के एक प्राथमिक विद्यालय में क्लास 4 की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि बच्ची पास में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती है। आरोप है कि गुरुवार को बच्ची कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। इस दौरान कोचिंग टीचर ने बच्ची से चार का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा, लेकिन बच्ची को पहाड़ा याद नहीं था।
घर आकर बच्ची ने बताई बात
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपी कोचिंग टीचर ने बच्ची को बुरी तरह से पीटा। उसके बाल पकड़े और फिर फर्श पर घसीट-घसीट कर पीटा। कोचिंग के बाद बच्ची जैसे ही अपने घर पहुंची तो माता-पिता को पूरी बात कराई। इसके बाद पीड़ित पिता बच्ची को लेकर सीधा बारादरी थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः 6 साल की बेटी की बात सुनकर कोर्ट ने पिता को सुनाई उम्रकैद की सजा, दो साल पहले मां की हुई थी हत्या
पिटाई से शरीर पर पड़े नील
बताया गया है कि पिटाई के बाद बच्ची के शरीर पर कई जगह नील पड़े हैं। आरोप है कि आरोपी ने डंडों से भी बच्ची को पीटा था। घटना के बाद बच्ची बुरी तरह से घबरा गई है। पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
11 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines