Breaking News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में कोलकाता (Lucknow-Kolkata Flight) जा रहे एयरएशिया (Air Asia) के एक विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई है।

विज्ञापन

बताया गया है कि अमौसी हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। इस दौरान विमान में  करीब 180 लोग सवार थे। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

कंपनी की ओर से आया ये बयान

एआईएक्स कनेक्ट प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान i5-319 लखनऊ से कोलकाता के लिए संचालित होती है। रविवार को टेक-ऑफ रोल के दौरान एक पक्षी अचानक सामने आ गया। जांच में सामने आया है कि पक्षी विमान के इंजन में फंस गया था। विमान का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1619622194883223552

विज्ञापन

पहले भी हुआ है ऐसा हादसा

बता दें कि पिछले साल इसी तरह की एक घटना में अहमदाबाद से नई दिल्ली जा रहे अकासा एयर के एक विमान को पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी में उतारा गया था। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को 1900 फीट पर रेडोम क्षति हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पक्षी से टकराने के बाद एयर एशिया लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ