Brahma Kumari Sisters Suicide Case CCTV Footage: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों के आत्महत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खुदखुशी करने वाली एकता और शिखा के कमरे का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इस फुटेज से पता चला कि दोनों बहनों ने पहले एक साथ सुसाइड नोट लिखा और फिर एक साथ फंदे पर लटक कर खुदखुशी कर ली। हालांकि, बड़ी बहन एकता का फंदा टूट भी गया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी साड़ी से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।
CCTV फुटेज/साड़ी से फंदा बनाया
सामने आए CCTV फुटेज से पुलिस को मामले की जांच में काफी मदद मिली है। बता दें कि घटना वाले दिन पुलिस कमरे में लगे CCTV की फुटेज नहीं देख पाई थी। इसके बाद स्पेशलिस्ट की मदद से DVR का लॉक खोला गया। CCTV फुटेज के अनुसार, रात करीब 10 बजे दोनों बहनें कुछ लिखती दिखाई दी। पुलिस का मानना है कि दोनों शायद सुसाइड नोट लिख रही थीं। इसके बाद दोनों ने मोबाइल पर फोटो खींची, जिसे उन्होंने व्हाट्सएप पर शेयर किया। इसके बाद दोनों बहनें कुर्सी पर खड़ी हो गई और फंदा बना कर एक साथ उस पर लटक गई। छोटी बहन शिखा तो फंदे पर झूल गई, लेकिन बड़ी बहन एकता का फंदा टूट गया, फिर उन्होंने अपनी साड़ी से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। हालांकि, इसके बाद भी उनका पैर जमीन को छू रहा था, लेकिन उन्होंने अपना पैर भी ऊपर कर लिया। फिर कुछ देर बाद वो भी मर गई।
आत्महत्या से पहले भेजा वायस मैसेज
CCTV फुटेज सामने के आने बाद पुलिस ने दोनों बहनों का मोबाइल भी चेक किया। पुलिस को उनके मोबाइल में से कई वायस रिकॉर्डिंग मिली, जिसे उन्होंने आरोपी नीज के पास भेजा था। वायस रिकॉर्डिंग में वो कह रही है कि नीरज ने उन्हें धोखा दिया। इसके साथ ही उन्होंने नीरज पर कई और आरोप भी लगाए हैं। आत्महत्या से पहले भी बहनों ने नीरज को भी वायस मैसेज भेजा था। जिसमें उन्होंने धोखा देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, दारोगा को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत
मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी नीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम माउंटआबू आश्रम में गई, लेकिन वो वहां से भी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के जानने वाले और रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने में लगी हुई। बता दें कि, दोनों बहनों ने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या के लिए नीरज, उसके पिता तारा चंद्र, गुड्डन और पूनम को जिम्मेदार ठहराया है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines