Noida News: नोएडा में सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में 17 साल का नाबालिग सोमवार रात को 12 बजे के करीब मोबाइल फोन पर बात करते समय 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। वह पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी के ऊपर लगे फाइबर की सीट पर गिरा, उसके बाद जमीन पर पहुंचा, जब वो बालकनी में था फ्लैट के कमरे में उसकी मां भी थी।
गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर
युवक को दिल्ली एम्स रैफर किया गया है। हादसे में उसके पैर की हड्डियां टूट गई है तथा पेट की अतड़ी बाहर आ गई है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते किशोर को दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस मामले में सेक्टर-39 थाने की पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मोबाइल पर कर रहा था बात
ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में रहने वाला 17 साल का शुभ सोमवार देर रात 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। बात करते-करते वह अचानक ऊपर से नीचे गिर गया। सोसाइटी की पहली मंजिल पर बने फ्लैट के मालिक ने अपनी बालकनी में फाइबर की सीट लगाई है। वह फाइबर सीट पर ही गिरा। उसके बाद जमीन पर पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि किशोर अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कैसे गिरा, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर भी छानबीन की थी। फिलहाल सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines