उत्तर प्रदेश: आगरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद इनामी अपराधी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

UP Agra encounter, Inami crook arrested, crook Shyam Sundar, Agra news, encounter in up, DCP Suraj Rai

Agra Police Encounter: यूपी के आगरा में रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 10,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश की पहचान श्याम सुंदर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने पकड़े गये अभियुक्तों के विभिन्न आपराधिक कृत्यों का खुलासा किया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 1 पिस्तौल, 3 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस तथा वादी से लूटे गए लगभग 3000 रुपये व एक आईडी कार्ड बरामद किया गया है।

विज्ञापन

आगरा के डीसीपी सूरज राय ने कहा, “श्याम सुंदर को पुलिस मुठभेड़ के बाद सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ