हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर अचानक गिरी चट्टान, दोनों ओर का फंसे वाहन

विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गंगोत्री नेशनल हाईवे (Gangotri National Highway) पर एक विशाल चट्टान (Boulder) अचानक आ गिरी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन चट्टान इतनी बड़ी थी कि नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। उत्तराखंड सरकार की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।

डबरानी इलाके में हुई घटना, ट्रैफिक बंद

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा बोल्डर (चट्टान का बड़ा टुकड़ा) गिरने के बाद यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों के अनुसार घटना उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस राजमार्ग का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ेंः जोशीमठ में फिर मचा हड़कंप, नरसिंह मंदिर के पास जमीन से फूटी जलधारा, Video

22 अप्रैल से शुरू होने वाली है चार धाम यात्रा

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। जबकि यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क धंस गई है। करीब 10 किमी का हिस्सा प्रभावित है।

जोशीमठ में जमीन धंसाव के बाद मचा था हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कई महीनों से उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसाव की समस्या बनी हुई है। उत्तराखंड प्रशासन द्वारा यहां से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। साथ ही जमीन धंसाव के बाद कई इमारतों में बड़ी दरारें देखी गई थीं, जिन्हें एनडीआरएफ की टीमों ने गिराया था।

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें