Film City in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर अंतिम मुहर लग गई है। निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर, भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए 30 जनवरी को फाइनेंशियल बिड खोली गई। इसमें बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर बेव्यू प्रोजेक्ट्स LLP ने हाईएस्ट बिड देकर प्रोजेक्ट को अपने नाम कर लिया। कंपनी की ओर से 18 प्रतिशत ग्रॉस रेवेन्यू शेयर के साथ बोली लगाई गई थी। एक्टर अक्षय कुमार भी इस प्रोजेक्ट को हासिल करने की रेस में शामिल थे।
कैसे लगी बोली?
मिली जानकारी के मुताबिक, फाइनेंशियल बिड में कंपनियों की तरफ से ग्रॉस रेवेन्यू शेयर पर्सेंटेज के आधार पर बोली लगाई गई थी। बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी की ओर से 18 परसेंटेज की सफल बोली लगाई गई। वहीं, 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15.12 पर्सेंटेज, सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 10.80 पर्सेंटेज और सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 5.27 पर्सेंटेज पर बोली लगाई। यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी का निर्माण करने के बाद कंपनी को इससे जो भी आय मिलेगी, उसका 18 प्रतिशत हिस्सा वह प्राधिकरण को देगी। इसके बदले में प्राधिकरण की ओर से उसे जमीन और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी के अंदर सभी कंस्ट्रक्शन और सुविधाओं का विकास कंपनी खुद करेगी।
कब मिलेगा लेटर ऑफ अवार्ड?
बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी द्वारा दो अन्य फर्मों के साथ कंसोर्टियम करते हुए निविदा प्रस्तुत की गई है। कंसोर्टियम में बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी का 48 प्रतिशत शेयर है। उसका रोल ऑपरेशनल और मेंटिनेंस का है। वहीं, परमेश कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेज का 26 प्रतिशत शेयर है। उसका रोल फाइनेंशियल है । कंपनी के मालिक प्रेम भूटानी और आशीष भूटानी हैं। इसी तरह, बाकी 26 प्रतिशत शेयर नोएडा साइबरपार्क प्राइवेट लिमिटेड का है। इसका रोल टेक्निकल सपोर्ट का है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : गोरखपुर के सियासी मंच पर एक्टर्स की होगी भिड़ंत? जानें कौन हैं काजल निषाद
पहले चरण में कितने एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी?
यमुना सिटी निवेश के मामले में पूरे यूपी में नंबर एक पर है। यही वजह है कि इसे औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। सीएम योगी ने फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को अगले 6 महीने में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। इस फिल्म सिटी का निर्माण यमुना सिटी के सेक्टर-21 में होना प्रस्तावित है। फिल्म सिटी एक हजार एकड़ जमीन पर बनेगी। बताया जाता है कि पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी तैयार की जाएगी। जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी, उसे ही दूसरे चरण में भी प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी से डिंपल तो बदायूं से धर्मेंद्र यादव, देखें सपा की पहली List
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
3 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
3 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
5 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
7 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
7 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
7 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
9 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
10 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
13 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines