ट्रेन में बम विस्फोट की धमकी, 31 मिनट मचा रहा हड़कंप, दिल्ली से पटना जा रही थी राजधानी एक्सप्रेस

Bomb Threat News: दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन करीब आधा घंटा चले सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला. रेलवे-पुलिस और BDS अधिकारियों ने ट्रेन को बीच रास्ते में रुकवाकर यात्रियों को उतारकर पूरी गाड़ी खंगाली, लेकिन बम विस्फोट की धमकी झूठी निकली. उसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

Delhi to Patna Rajdhani Express

ट्रेन में सर्च ऑपरेशन के दौरान BDS के अधिकारी.

Bomb Threat in Train: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रेलवे स्टेशन पर बीती रात हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन विभाग में भी दहशत फैली हुई थी. सिक्योरिटी सिस्टम तक अलर्ट कर दिया गया था. करीब 31 मिनट तक पूरा शहर हाई अलर्ट मोड में रहा. लोगों और रेलवे-पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मची हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि रिजल्ट जीरो निकला, वरना बड़ा हादसा होता और हजारों लोगों की जान चली जाती, लेकिन मंडराया खतरा टल गया.

विज्ञापन

अलीगढ़ में रुकवाकर चलाया सर्च ऑपरेशन

दरअसल, बीती रात दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन तेजस को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके चलते ट्रेन को अलीगढ़ में रुकवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. बम और डॉग स्क्वायड के साथ ट्रेन का एक-एक कोना खंगाला गया. ट्रेन में सवार एक-एक यात्री की और उनके सामान की चेकिंग की गई, लेकिन ट्रेन में कोई विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध चीज नहीं मिली, लेकिन इस घटना ने प्रीमियम ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम में आई थी धमकी की कॉल

अलीगढ़ RPF के कमांडिंग ऑफिसर गुलजार सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि जब बम विस्फोट की धमकी मिली, तब दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन अलीगढ़ से गुजर रही थी. ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम में आया था तो फोन करके पहले रेलवे अधिकारियों को बताया और ट्रेन जहां थी वहीं रुकवाई. बम निरोधक दस्ता, स्थानीय पुलिस, SHO, नागरिक अधिकारी, डॉग स्क्वायड, अग्निशमन अधिकारी और रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में पटना के लिए रवाना की गई ट्रेन

गुलजार सिंह के अनुसार, करीब आधा घंटा ट्रेन को रोके रखा गया. हालांकि सर्च ऑपरेशन में धमकी झूठी निकली, लेकिन बावजूद इसके कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन को आगे रवाना किया गया और पटना रेलवे अधिकारियों को भी घटना के बारे में बताया गया. बता दें कि तेजस दरअसल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन है, जो भारतीय रेलवे की एक प्रीमियम ट्रेन है. इसमें यात्रियों को बेहतर इंटीरियर और सुविधाओं को साथ लग्जरी सफर का मजा मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ