Bomb Threat to DLF Mall Noida Gurugram: नोएडा और गुरुग्राम में मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों मॉल खाली करा दिए गए। बैरिकेडिंग करके सील किए गए और चप्पा-चप्पा खंगाला गया। नोएडा में सेक्टर-18 के DLF मॉल में बम इंप्लांट होने की धमकी मिली।
वहीं बम और डॉग स्कवाड के साथ मॉल खंगालने के बाद नोएडा DCP राम बदन सिंह ने बताया कि DLF मॉल में सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल की गई थी। इस प्रकार के अभ्यास बड़े क्षेत्रों में जांच करने के लिए किए जाते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी खतरे में न हो। किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है, सब कुछ क्लीयर और खतरे से बाहर है।
ईमेल भेजकर दी गई बम विस्फोट की धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर खबर प्रसारित हुई कि नोएडा के मॉल को उड़ाने की धमकी मिली है। मॉल के प्रबंधकों को एक ईमेल मिला है, जिसमें लिखा है कि आज मॉल में बम फटेगा और सारे लोग मारे जाएंगे। सुबह करीब 9:45 बजे ईमेल आया, जिसे पढ़कर हड़कंप मच गया। ईमेल के बारे में मॉल के मालिकों को बताया गया। ईमेल हिडेन बोन्स 76 नाम से आया है। इसमें लिखा है कि हेलो, मॉल की बिल्डिंग में बम है। कुछ देर में वह फटेगा और एक-एक आदमी मारा जाएगा। सब मरने लायक हैं। मॉल में बम इसलिए लगाया है, क्योंकि मैं मरना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं।
बैरिकेडिंग करके सील किया गया मॉल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल पढ़ते ही पुलिस को फोन करके बुलाया गया। पुलिस अधिकारी दल बल लेकर मौके पर पहुंचे। बम और डॉग स्कवाड के साथ कमांडो अंदर गए और पूरा मॉल खाली कराया। बैरिकेडिंग करके एरिया को सील कर दिया गया। मॉल को सील करके कोना-कोना खंगाला। मामले का पता चलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंची। धमकी भरा ऐसा ही एक ईमेल गुरुग्राम के एंबियंस मॉल प्रबंधन को भी मिला है। उस मॉल को भी खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
बता दें कि की गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को भी उड़ाने की धमकी मिली है, लेकिन उस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines