IndiGo: दिल्ली से देवघर जा रही फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo: Bird hit by plane in Surat, emergency landing in Ahmedabad hindi news

IndiGo: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo Flight) 6ई 6191 में बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन

दिल्ली से देवघर के लिए भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-देवघर इंडिगो (IndiGo) के एक विमान को सोमवार को बम की सूचना मिलने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। यह फ्लाइट दिल्ली से संचालित होती है। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। जांच के बाद विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1627616120034447362

जांच के बाद रवाना किया विमान

बताया गया है कि लखनऊ में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) के अधिकारियों ने भी इस खबर के संबंध में बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यह धमकी फर्जी निकली। इंडिगो की उड़ान को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन

अमौसी हवाईअड्डा प्रशासन ने की मामले की जांच

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से कहा कि हवाईअड्डा प्रशासन की ओर से इस धमकी की सत्यता की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाए। दावा किया जा रहा है कि धमकी देने वाले को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ