Kangana Ranaut in Ayodhya for tejas promotion: दो दिन पहले दशहरा के मौके पर नई दिल्ली में चल रही लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इतिहास रच दिया। दशहरा के इस कार्यक्रम के ठीक दो दिन बाद अब गुरुवार को कंगना रनौत अयोध्या पहुंची हैं। अगले साल की शुरुआत में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। उससे पहले कंगना के साथ साथ नेताओं और अभिनेताओं में आना जाना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए अयोध्या पहुंचीं हैं।
रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के दौरान उन्होंने पूजा अर्चना के साथ रामलला का आशीर्वाद लिया। इस दौरान राम मंदिर के पुजारी की ओर से उन्हें प्रतीक के तौर पर राम मंदिर का एक छोटा स्वरूप भेंट के तौर पर दिया गया। दर्शन के बाद कंगना ने राममंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों को भी देखा औऱ साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत की। रामलला के दर्शन के दौरान कंगना रनौत के साथ पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे।
तेजस फिल्म के प्रमोशन के लिए अयोध्या पहुंची थी कंगना रनौत
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपनी फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए अयोध्या पहुंचीं हैं। उनकी फिल्म तेजस को लेकर दर तरफ चर्चा दो रही है, जिसमें वो एक अहम किरदार निभा रहीं हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म का हाल ही में टीजर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा था। अब फिल्म मेकर्स की ओर से कंगना रनौत के फैंस के लिए फिल्म का एक और टीजर भी जारी किया गया है। टीजर में अयोध्या के राम मंदिर में टैरर अटैक होना दिखाया गया है, जिसमें कंगना राम मंदिर को अटैक से बचाती हुईं नजर आ रही हैं। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं, जिसके चलते फिल्म का इन दिनों जोरों पर प्रमोशन कर रही हैं।
रामलला के दर्शन कर बोलीं कंगना- धन्य भाग्य मेरे…
अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दर्शन से जुड़ी हुई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आओ मेरे राम। वाह! मैं श्री हरि विष्णु की कृपापात्र हूँ, उनकी भक्त हूँ और आज मुझपे उनकी इतनी कृपा हुई कि मुझे श्री हरि विष्णु अवतार परम पूजनीय, महान धनुर्धारी, तेजस्वी योधा, तपस्वी राजा, मरियादापुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने को मिले। मेरी फ़िल्म तेजस में रामजन्मभूमि की विशेष भूमिका है, तो ऐसा मन हुआ की राम लल्ला के दर्शन करूँ, धन्य भाग मेरे राम…मेरे राम..मेरे राम”। इसके साथ ही कंगना ने रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण कार्य से जुड़ी हुई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines