Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बन रहे बोड़ाकी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (बोड़ाकी टर्मिनल) प्रोजेक्ट को लेकर आज किसानों और डीएम मेधा रूपम के बीच एक अहम बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में बोड़ाकी सहित आसपास के गांवों के किसानों ने अपने पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी चिंताओं को सामने रखा. प्रशासन की ओर से वार्ता में किसानों से वादा किया है कि उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सर्वे कराया जाएगा.
सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट सर्वे का आश्वासन
बैठक के दौरान डीएम मेधा रूपम ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट सर्वे कराया जाएगा, जिससे यह आकलन किया जा सके कि परियोजना से ग्रामीणों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा. आकलन के हिसाब से आगे निर्णय लिया जाएगा.
पुनर्वासन समिति और शिफ्टिंग नीति होगी तैयार
डीएम ने घोषणा की है कि किसानों के पुनर्वासन और समुचित व्यवस्थापन के लिए एक पुनर्वासन एवं पूर्णव्यवस्थापन समिति गठित की जाएगी, जो शिफ्टिंग पॉलिसी तैयार करेगी. यह नीति इस बात को सुनिश्चित करेगी कि जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उन्हें सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके से बसाया जा सके.
ये भी पढ़ें: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मांगी माफी, जानें क्यों सोशल मीडिया पर आया ट्रोलिंग का तूफान ?
किसानों को गांव के पास ही बसाने की योजना
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसानों को उनके मूल गांवों के नजदीक ही बसाने की योजना है, जिससे वे भविष्य में इस परियोजना की सुविधाओं का सीधा लाभ उठा सके.
15 दिन में होगी अगली बैठक
डीएम ने बताया कि आगामी 15 दिनों में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ एक और बैठक आयोजित की जाएगी. इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की साप्ताहिक बैठकें भी नियमित रूप से होंगी, ताकि परियोजना की प्रगति और किसानों की समस्याओं पर निगरानी रखी जा सके.
कोई किसान बेघर नहीं होगा
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जब तक किसानों के लिए ट्रांसफर भूमि चिन्हित और विकसित नहीं हो जाती तथा कब्जा नहीं मिल जाता तब तक किसी भी किसान को उनके घरों से बेदखल नहीं किया जाएगा. रेलवे अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी स्थगित रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: Noida News: स्पोर्ट्स सिटी में पहला एक्शन, लोटस ग्रींस का आवंटन रद्द, 4100 करोड़ बकाया
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
47 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines