अमित रतूड़ी, ऋषिकेश
Woman Dead Body Pieces Found in Trains: मध्य प्रदेश के उज्जैन से उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश पहुंची उज्जैन एक्सप्रेस में एक महिला के कटे हुए हाथ और पैर मिले हैं। ट्रेन की एक बोगी में लावारिस प्लास्टिक का कट्टा रखा मिला, जिसे पुलिस ने खोलकर देखा तो उसमें महिला के कटे हाथ और पैर थे। RPF और GRP ने लाश के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया है, क्योंकि एक तो ट्रेन उज्जैन से आई है।
दूसरा उज्जैन एक्सप्रेस में मिले कटे हाथ-पैर उस महिला के होने का शक है, जिसकी लाश 3 टुकड़ों में शनिवार और रविवार को महू-नागदा पैसेंजर ट्रेन और देहरादून एक्सप्रेस में मिली थी। इस तरह 3 ट्रेनों में एक महिला के शरीर के टुकड़े मिलने से दोनों राज्यों की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लाइंड मर्डर केस है, क्योंकि अभी तक न मृतक महिला की शिनाख्त हो पाई है और न ही हत्यारे का सुराग मिल रहा है। न ही यह पता चला कि मर्डर कहां किया गया?
यह भी पढ़ें:BJP और बंगाल में भूचाल; अमित मालवीय पर यौन शोषण के आरोप, RSS नेता को भेजा 10 करोड़ का नोटिस
शनिवार और रविवार को भी मिले लाश के टुकड़े
RPF सब इंस्पेक्टर गायत्री देवी और GRP सब इंस्पेक्टर आनंद गिरी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे उज्जैन एक्सप्रेस ऋषिकेश पहुंची। पैसेंजरों ने ट्रेन में टॉयलेट के पास एक काले रंग का कट्टा देखा, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई तो उसने पुलिस को बताया। GRP पुलिस टीम ने कट्टा कब्जे में लेकर उसे खोला तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि ट्रेन उज्जैन से आई थी तो वहां की पुलिस को जानकारी देने पर पता चला कि रविवार शाम को देहरादून एक्सप्रेस में भी महिला के शव के टुकड़े मिले थे।
इससे पहले शनिवार को इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी महू-नागदा पैसेंजर ट्रेन में महिला धड़ मिला था। कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ गायब थे। कमर के नीचे का हिस्सा देहरादून एक्सप्रेस में मिला। हाथ-पैर उज्जैन एक्सप्रेस में मिलने से पुलिस को शक है कि यह सारे टुकड़े एक ही लाश के हैं। शनिवार-रविवार को जिन ट्रेनों में टुकड़े मिले, वह ट्रेनें लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से निकली थीं। ऐसे में पुलिस की जांच अब इंदौर के लक्ष्मीबाई एरिया में चल रही है।
यह भी पढ़ें:‘वो जबरन मेरी ब्रा…’, जिस पर बनी फिल्म, उसी ने किया गंदा काम! एवरेस्ट पर Miss Finland को भी नहीं बख्शा
दोनों राज्यों की पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे
GRP टीआई संजय शुक्ला के अनुसार, शनिवार-रविवार को जिन 2 ट्रेनों में महिला के शरीर के हिस्से मिले हैं, वे दोनों ट्रेनें लक्ष्मीबाई नगर से निकलती हैं। इसलिए माना जा सकता है कि दोपहर में हाथ और पैर उज्जैन एक्सप्रेस में रखे गए होंगे। इसके बाद रात में नागदा से महू होते हुए इंदौर आने वाली पैसेंजर ट्रेन में शव के 2 टुकड़े रखे होंगे। दोनों ट्रेनों में यहीं से शव के टुकड़ों को 3 अलग-अलग पार्सल में रखा गया होगा। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि हाथ पर गुजराती भाषा में बोले जाने वाले शब्द मीरा बेन, गोपाल भाई लिखा हुआ है।
ऐसे में पुलिस की एक टीम मेघनगर से झाबुआ-आलीराजपुर गोधरा के बीच वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस इलाके में पिछले एक महीने में लापता हुई महिलाओं की जानकारी निकाली जा रही है। वहीं पूरी बॉडी बिना कपड़ों के मिली है। माथे पर बिंदी लगी है। गले में एक काले धागे में सेफ्टी पिन मिला है। खून बहने से रोकने के लिए टुकड़ों पर पॉलिथीन बांधा गया है। पूरी लाश 2 से 3 दिन पुरानी लग रही है। दोनों राज्यों की पुलिस दोनों तरफ के रेलवे स्टेशनों और रास्ते में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। वैसे अभी तक पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर केस है।
यह भी पढ़ें:9 स्टूडेंट्स की लाशें समुद्र में मिलीं, 15000 फीट ऊंचाई पर जहाज क्रैश और जिंदा जल गए 29 पैसेंजर्स
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
28 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines