दूल्हे के काले रंग को देखकर भड़की दुल्हन, पहले पिटाई फिर बिना फेरों के लौटाई बारात
Author: Swati Pandey
Nov 07, 2023 09:58 PM IST
Bride Returned Wedding Procession: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दुल्हन ने दरवाजें आई बारात लौटा दी। दरअसल रामपुर से बारात बरेली आई थी। दुल्हन को दूल्हे का काला रंग पता चला,तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। शादी न करने की बात सुनकर लड़के और लड़की पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन ने बिना शादी के ही बारात को वापस कर दिया। मामले के बाद दुल्हन के परिजन ने नजर दूल्हे पक्ष पर दहेज मांगने और मारपीट का आरोप लगाया।
दूल्हे के सांवले रंग की वजह से वापस की बारात
मामला रामपुर के बरेली सोमवार की दोपहर का है। जानकारी के अनुसार रामपुर से बरेली जिले में बारात गई थी। बारातियों का लड़की वालों ने जोर-शोर से स्वागत सत्कार किया। जब निकाह का समय दूल्हे को बुलाया गया तो इसी बीच किसी ने दुल्हन को दूल्हे के काले रंग के बारें में पता चला। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़े: Uttar Pradesh का ‘अजय देवगन’, पत्नी को भेजा उसके आशिक के संग, बोला- वो जहां रहे, बस खुश रहे
लड़की वालों ने दहेज मांगने का लगाया आरोप
मंगलवार दुल्हन पक्ष के लोग बरेली एसएसपी ऑफिस पहुंचे और दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हा पक्ष के लोग जो जेवरात लाए थे वह नकली थे। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। देर शाम तक मामला बिगड़ता चला गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गयी। दूल्हे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हे के काले रंग के चलते दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।