हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Watch Video: भाजपा के 'मंत्री जी' ने ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर चढ़वा दी कार, सपा ने लिए मजे

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। योगी सरकार के मंत्री को ट्रेन पकड़ने में देरी हुई तो उनके ड्राइवर ने कार को स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही पहुंचा दिया। स्टेशन पर कार के पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लखनऊ से बरेली जा रहे थे मंत्री धर्मपाल सिंह

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को लखनऊ से बरेली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। हावड़ा-अमृतसर मेल का समय हो गया था। धर्मपाल सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से स्टेशन पहुंचे। देरी होने के कारण उनके ड्राइवर ने कार को स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए लगे स्टेयर्स पर ही चढ़ा दिया। इसके कार को प्लेट फार्म पर पहुंचा दिया।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1694656766783410423

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही कार

वहां मौजूद लोगों ने इस दौरान वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कार स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तब तक खड़ी रही, जब तक मंत्री जी ट्रेन में बैठकर रवाना नहीं हो गए। इस वीडियो को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

इस घटना का वीडियो सामने आने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अच्छा हुआ ये बुलडोजर से स्टेशन नहीं गये थे। उधर, समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडलर से भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि योगी सरकार के मंत्री की हनक… ट्रेन के लिए दिव्यांग रैंप पर चढ़ा दी कार।

विज्ञापन

लखनऊ में भाजपा के मंत्री धर्मपाल सिंह ने ट्रेन पकड़ने के लिए नियमों का उलंघन कर दिव्यांगों के लिए बनी रैंप पर कार चढ़ा दी, जिससे खुद को आसानी हो। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाइयों ने आमजन को परेशानी के सिवा कुछ नहीं दिया। अपने मंत्रियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं मुख्यमंत्री।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola