UP चुनाव 2027: अखिलेश के PDA चक्रव्यूह को लेकर BJP ने बनाया मास्टरप्लान

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सपा के ‘पीडीए’ फॉर्मूले की काट तलाश ली है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में सोशल इंजीनियरिंग और संगठनात्मक फेरबदल से बीजेपी का किला मजबूत किया जा रहा है. जानिए अमित शाह, पीएम मोदी और सीएम योगी की क्या है अंदरूनी रणनीति.

yogi akhilesh news

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान से मिली चुनौती के बाद पार्टी अब फूंक-फूंककर कदम रख रही है. बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में पूरी तरह जातिगत ध्रुवीकरण पर निर्भर रहेगी, लेकिन इस बार बीजेपी उसके इस दांव को नाकाम करने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर चुकी है.

विज्ञापन

सामाजिक समीकरणों को साधने पर जोर

2024 में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने कुर्मी और पासी समुदाय समेत गैर-जाटव दलित वोटों में बड़ी सेंध लगाई थी. इस रुझान को बदलने के लिए बीजेपी ने कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. आगामी विधानसभा चुनावों में गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलित उम्मीदवारों को तरजीह देकर पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने की योजना पर काम कर रही है. साथ ही, बीजेपी असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर भी नजर बनाए हुए है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है और विपक्ष का कोर वोट बैंक बंट सकता है.

विज्ञापन

सपा के आरोपों का माकूल जवाब

सपा द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब भी बीजेपी रणनीतिक रूप से दे रही है. राम मंदिर से जुड़े विवादित मुद्दों और फर्जी नैरेटिव का असर जनता के बीच निष्प्रभावी करने की पूरी तैयारी है. वहीं, युवाओं और कोर वोट बैंक को अपने साथ एकजुट रखने के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि बांकीपुर जैसी स्थिति दोबारा पैदा न हो.

विज्ञापन

शीर्ष नेतृत्व संभालेगा कमान

पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही राज्य में जमीनी प्रचार अभियान की कमान संभालने वाला है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अगस्त के बाद राज्य के दौरे पर रहेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने राज्य का दौरा करेंगे. इसी बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राज्यभर में रात्रिकालीन प्रवास और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद शुरू कर दिया है, जिससे 2027 के लिए जमीन मजबूत की जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ