---विज्ञापन---

Loksabha Elections 2024: ये सभी मौसमी लोग हैं…कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर भाजपा का गंभीर आरोप

BJP allegations on Congress-Samajwadi Party Seat distribution : समाजवादी पार्टी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में 65 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है, जिसमें गठबंधन को 15 सीटें दी जाएंगी। इसको लेकर यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसा है।

---खबर नीचे जारी है---

BJP allegations on Congress-Samajwadi Party Seat distribution : हाल ही में मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी का विवाद चर्चा में रहा। अब इस मामले में यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर भाजपा ने तंज कसा है।  यूपी के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि ये सभी सीजनल यानी मौसमी लोग हैं, जब चुनाव आता है तो जनता को धोखा देने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं।

…जनता सब कुछ जानती है

भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि जहां तक गठबंधन की बात है तो अगर आप इतिहास उठाकर देख लीजिए, देश की जनता जानती है कि आगे चलकर किसी भी गठबंधन में क्या होता है। उन्होंने दोनों दलों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इनमें से किसी की भी किसी गठबंधन के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है, वे उसके प्रति ईमानदार नहीं हैं…लेकिन जनता सब कुछ जानती है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह गठबंधन उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों के लिए है, उन्हें लोगों के कल्याण से कोई सरोकार नहीं है। यह सब उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से खुद को बचाने के लिए है।

---खबर नीचे जारी है---

समाजवादी पार्टी की घोषणा

बता दें कि इंडिया गठबंधन से विवाद के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने यूपी में 65 सीटों पर चुनाव लड़ने की कही है, जिसमें गठबंधन को 15 सीटें दी जाएंगी। समाजवादी पार्टी की यह जानकारी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के बाद आई है। गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एमपी में गठबंधन से 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 02, 2023 04:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola