Why BJP Dropped Brij Bhushan Singh: भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में 2 उम्मीदवारों की 17वीं सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में दो हाॅट सीटों के नाम थे। पहली रायबरेली और दूसरी कैसरगंज। इस बार सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने से रायबरेली सीट की इतनी चर्चा नहीं है कि जितनी की कैसरगंज सीट की हो रही है। इस सीट से पार्टी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने 6 बार के सांसद और यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण को टिकट न देकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
भाजपा ने कैसरगंज सीट बृजभूषण के 28 वर्षीय सबसे छोटे बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। करण भूषण सिंह यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे नेशनल लेवल के शूटर रहे हैं। ऐसे में वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने करण भूषण को उतारकर कई समस्याओं का हल निकाल लिया। पार्टी अगर उन्हें टिकट देती तो विपक्ष समेत कुश्ती पहलवान उनका विरोध कर सकते थे। जोकि लोकसभा चुनाव के लिहाज से ठीक नहीं होता। वहीं दूसरी ओर पार्टी को हरियाणा के जाट वोटर्स का गुस्सा भी झेलना पड़ता।
कर्नाटक में पार्टी की हो रही किरकिरी
भाजपा को अभी भी कर्नाटक में विरोधियों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा और जेडीएस कर्नाटक में गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने हासन लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित भी किया था। ऐसे में पार्टी बृजभूषण को टिकट देकर कोई और समस्या मोल नहीं लेना चाहती थी।
सपा और ठाकुर वोटर्स का डर
बृजभूषण का कैसरगंज और उसकी आसपास की सीटों पर काफी प्रभाव है। ऐसे में पार्टी ने उनके बेटे को टिकट देकर कम से कम 6 लोकसभा सीटों पर होने वाले नुकसान को रोक लिया है। जानकारी के अनुसार बृजभूषण का श्रावस्ती, बस्ती, अयोध्या, कैसरगंज और बहराइच जैसी सीटों पर सीधा प्रभाव है। ऐसे में पार्टी इस समस्या को भी सुलझा लिया।
भाजपा ने करण भूषण को प्रत्याशी बनाकर यूपी में ठाकुर समुदाय की नाराजगी मोल नहीं ली। भाजपा अगर बृजभूषण का टिकट काटती तो यूपी का ठाकुर समुदाय भाजपा से नाराज हो सकता था। प्रदेश में ठाकुर वोटर्स की तादाद 7 प्रतिशत के आसपास हैं। यह वोट बैंक हमेशा से भाजपा का महत्वपूर्ण वोट बैंक रहा है। वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि भाजपा से टिकट कटने के बाद बृजभूषण सपा से चुनाव लड़ सकते थे। बृजभूषण सबसे पहली बार सपा के टिकट पर ही कैसरगंज से जीतकर सांसद बने थे।
ये भी पढ़ेंः ‘मोहब्बत की दुकान में फर्जी काम होते हैं…’ आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर यूं बरसे पीएम मोदी
ये भी पढ़ेंः ‘महिलाओं से सिर झुका कर माफी मांगें मोदी-शाह…’ राहुल गांधी बोले- PM ने मास रेपिस्ट के लिए वोट मांगे
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
7 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines