BJP MP Arun Govil Insulted National Flag: पूरा देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर ने तिरंगा फहराया और उसके देशवासियों को संबोधित किया। इससे पहले सभी केंद्रीय मंत्रियों ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। बीजेपी के सांसद भी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में ध्वजारोहण करने पहुंचे हुए हैं।
इस बीच मेरठ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपी के मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल झंडा फहरा रहे हैं इस दौरान अचानक झंडा पोल से नीचे गिर जाता है। हालांकि वहां पर खड़े कार्यकर्ता ध्वज को नीचे गिरने से बचा लेते हैं। हालांकि इस दौरान गोविल भी असहज हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
पहली बार बने हैं सांसद
बता दें कि दूरदर्शन के सबसे चर्चित धारावाहिकों में से एक रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। वे रामायण के राम के तौर पर जाने जाते हैं। इस बार पार्टी ने उनको यूपी की मेरठ सीट से प्रत्याशी बनाया था। जहां उन्होंने कड़े मुकाबले में सपा के प्रत्याशी को हराया और जीतकर पहली बार सांसद बने हैं।
ये भी पढ़ेंः 1 यूजर आईडी, 2 साल और 814 जन्म प्रमाणपत्र; यूपी के हाथरस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जानें कैसे होता है राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
तिरंगा फहराते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि वो झुका न हो और जमीन से टच ना हो या फिर उस पर पानी नहीं लग रहा हो। अगर ऐसा होता है तो तिरंगे का अपमान होगा। झंडे पर कुछ भी नहीं लिखा जा सकता। तिरंगे पर किसी ड्रेस या यूनिफाॅर्म के किसी हिस्से में भी लगाने की मनाही है। किसी भी तकिए या रूमाल में तिरंगे की डिजाइन नहीं होनी चाहिए। ध्वज का इस्तेमाल किसी मूर्ति या इमारत को ढंकने के लिए नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ेंः तिरंगे से पसीना पोंछा..फिर बनाने लगा पंखा, औरेया में राष्ट्रध्वज का अपमान, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
8 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines