BJP MLA Sitaram Verma wife missing case: आज देशभर में सुहागन महिलाएं करवाचौथ का पर्व मनाने के लिए अपने पतियों के पास रहना चाहती हैं लेकिन इसी करवा चौथ के मौके पर यूपी के सुल्तानपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां करवाचौथ के ठीक पहले भाजपा विधायक की पत्नी ही घर से लापता हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक के परिवार और उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद लखनऊ पहुंचे भाजपा विधायक ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बीजेपी विधायक की पत्नी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
‘बिना बताए घर से निकली थीं’
पूरा मामला यूपी के सुल्तानपुर से जुड़ा हुआ है। सुल्तानपुर के लंभुआ से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी बीते मंगलवार की सुबह घर से अचानक गायब हो गईं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह बिना किसी को कुछ बताए अचानक घर से निकल गईं। बहुत देर बीत जाने के बाद भी जब वो वापस नहीं लौटी तो लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला सका, जिसके बाद उनके बेटे ने अपने पिता को मामले की जानकारी दी।
लखनऊ में भाजपा विधायक ने दर्ज कराई गुमशुदगी
कॉल पर बेटे की बात सुनकर बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा के हाथ पांव फूल गए, जिसके बाद आनन-फानन में वे सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ आकर इंदिरानगर के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-8 में बने अपने आवास पर जाकर मामले की पूरी जानकारी ली। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-8 में बने आवास पर यहां विधायक की पत्नी पुष्पा वर्मा अपने परिवार के साथ रहती हैं। वहीं, इस मामले को लेकर विधायक के बेटे की तहरीर पर गाजीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
DCP से विधायक ने लगाई पत्नी को तलाशने की गुहार, गठित की गईं टीमें
मामले की जानकारी मिलते ही लखनऊ पहुंचे विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है। जिसके बाद डीसीपी के निर्देश पर गाजीपुर और इंदिरानगर थाने की पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो कि विधायक की पत्नी की तलाश करने में जुट गईं हैं। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने मामले पर आगे की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह तकरीबन 9 बजे विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास में देखी गई थीं। मामले में गठित की गईं पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया के सहारे उनको ढूंढने में लगी हुईं हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विधायक पत्नी पुष्पा वर्मा को भूलने की बीमारी भी बताई जा रही है, जिसके चलते उनका डॉक्टर द्वारा इलाज भी चल रहा है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines