बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट।
BJP MLA Viral Video: मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, एक भी वोट नहीं मिला मुझे, तुमको काजू, पिस्ता, बादाम खूब ख़िलाए। ये विवादित शब्द बोलकर भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने मुस्लिम फरियादी को जनता दरबार से बेरंग लौटा दिया। दिलचस्प यह है कि उनको अपने बोल पर कोई अफसोस नहीं है। भाजपा विधायक अपने विवादित बोल पर अभी भी कायम हैं। हालांकि भेदभाव वाली इस घटना की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक हर रोज आम आदमी की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाते हैं। इसी कड़ी में बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी फजलु गांव के राशन डीलर की शिकायत लेकर विधायक प्रदीप चौधरी के जनता दरबार में हाजिर हुआ था। फजलु सदर विधायक से राशन डीलर की शिकायत कर ही रहा था की विधायक फजलू से कहने लगे…”मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा। एक भी वोट नहीं मिला मुझे। तुमको काजू, पिस्ता, बादाम खूब ख़िलाए, पर आपने वोट नहीं दी” विधायक इतने पर भी नहीं रुके। उन्होंने कहा मैं मन का साफ आदमी हूं, यह क्षेत्र के सब लोग जानते हैं।
धर्म के आधार पर भेदभाव गलत
भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी संवैधानिक पद पर हैं। जिसने वोट दिया उसके और जिसने वोट ना दिया उसके लिए भी विधायक हैं। इसलिए विधायक को धर्म, जाति, पंथ से ऊपर उठकर सबको एक समान समझना चाहिए था। भाजपा विधायक ने मुस्लिम फरियादी को ना सुनकर न सिर्फ उन्होंने भेदभाव जैसी कुरीति को बढ़ाया बल्कि संविधान का भी उल्लंघन किया।
ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर में 3 माह की मासूम को मां से छीना, फिर पटक-पटककर मार डाला; जानें मामला
दूसरी विधानसभा क्षेत्र के फरियादी को भी नहीं सुना
बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी की दूसरी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी विधानसभा क्षेत्र से अलग दूसरी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले फरियादी को भी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि आप मेरी विधानसभा क्षेत्र के नहीं हैं, अपनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक को अपनी समस्या बताएं।
ये भी पढ़ेंः Video: संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ? प्रभाकर मिश्रा से समझिए
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
30 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines