वसीम अहमद, बस्ती
यूपी के बस्ती हरेया से बीजेपी विधायक अजय सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। बीजेपी विधायक नाबालिग मौत मामले में अचानक भावुक हो गए। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों को श्राप देने लगे। उन्होंने कहा कहा कि मैं सूर्यवंशी क्षत्रिय हूं, 9 दिन का व्रत किया है। जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, उनको श्राप दे सकता हूं। इस तरह की राजनीति करने वालों का सर्व विनाश हो जाएगा।
जानें पूरा मामला
बता दें बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव के नाबालिग आदर्श उपाध्याय की 25 मार्च को मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था। इस घटना के विरोध में बीजेपी, सपा और कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आई। बीजेपी के नेता, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिले। जिसके बाद एसओ जितेंद्र को लाइन हाजिर किया गया और एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया गया।
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह पर क्या बोले विधायक
वहीं इस घटना में बीजेपी विधायक अजय सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई न कराने और पुलिस वालों का साथ देने की अफवाह फैलने लगी। जिसके बाद बीजेपी विधायक अजय सिंह पीड़ित परिवार से मिल अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रम फैला रहे हैं मैं उनको श्राप दे सकता हूं, मैं सूर्यवंशी क्षत्रिय हूं, यह मत समझिए कि मठ और मंदिर में पूजा करने वाले श्राप दे सकते हैं मैंने भी 9 दिन का व्रत रखा है। मैं दुर्गाजी की सौगंध खा कर कह रहा हूं मैं भी श्राप दे सकता हूं। इतनी बड़ी घटना हुई, एक ब्राह्मण की हत्या हुई और उस के बाद कह दो विधायक जी संरक्षण दे रहे हैं, एफआईआर नहीं होने दे रहे हैं। जो लोग इस तरह की राजनीति कर रहे हैं विनाश हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः हनीमून से लौटते ही पत्नी की ससुराल में एंट्री बैन, मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठी विवाहिता
कुछ लोग मेरे बारे में अफवाह फैला रहे
विधायक अजय सिंह ने कहा कि घटना के दिन सबसे पहले पहुंचने वाला नेता मैं ही हूं। पोस्टमार्टम मेरी देखरेख में हुआ, वीडियो ग्राफी कराई है। एसओ को मैंने लाइन हाजिर करवाया, दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कराया। लड़का गरीब परिवार का था, मैंने उस के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी के सचिव से संपर्क किया, लेकिन कुछ लोग मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं। पीड़ित परिवार जानता है कि मैं उन के साथ खड़ा हूं।
ये भी पढ़ेंः मुस्कान साहिल की जिंदगी में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! जेल में अब ये काम करते आएंगे नजर
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
26 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
32 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines