---विज्ञापन---

Ghaziabad Bypoll Result : सपा को झटका, गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने दर्ज की बड़ी जीत

Ghaziabad Bypoll Result : गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, सपा को करारा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

Ghaziabad Bypoll Result : गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव शर्मा ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है तो वहीं समाजवादी पार्टी के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है।

दोपहर डेढ़ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, संजीव  शर्मा को 81398 वोट मिले थे जबकि समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव को 23763 वोट मिले। दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच का अंतर लगभग 56307 वोट है। मतलब संजीव शर्मा ने 54049 वोटों से जीत दर्ज की है।

---विज्ञापन---

जीत के बाद क्या बोले संजीव  शर्मा?

जीत के बाद संजीव शर्मा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्थन का परिणाम है। संजीव शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने की होगी। गंगा परियोजना के तहत पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, विजय नगर और प्रताप विहार का अधिक विकास किया जाएगा।

यहां देखें वीडियो


उन्होंने यह भी वादा किया कि गाजियाबाद में दूदेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी। संजीव शर्मा की इस जीत ने भाजपा को गाजियाबाद में एक नई मजबूती दी है। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में सबकुछ हाथ होते हुए भी आखिर विपक्ष के हाथों से कैसे फिसल गई जीत?

गाजियाबाद विधानसभा से कुल 14 लोग मैदान में उतरे थे। माना जा रहा था कि सपा और भाजपा के बीच टक्कर होने वाली है लेकिन चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि चुनाव एकतरफा हो गया था।

First published on: Nov 23, 2024 01:51 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola