Bird Flu Symptoms-Prevention Tips: बर्ड फ्लू ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है। राज्य के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू की आशंका के बाद लखनऊ और गोरखपुर चिड़ियाघर और इटावा लायन सफारी को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया। आम लोगों से यात्रा से बचने की अपील की गई है। यह फैसला गोरखपुर चिड़ियाघर में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि के बाद आया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य के सभी चिड़ियाघरों में एच5 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रसार की जांच के लिए अधिकतम सतर्कता लागू करने का निर्देश दिया। 7 मई को गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत के बाद अलार्म बज गया था। इसके विसरा के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे गए, जिसने मंगलवार को मौत का कारण बर्ड फ्लू की पुष्टि की।
क्या है बर्ड फ्लू/ एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस जिसे आम बोलचाल की भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है क्या है जिसका वैज्ञानिक नाम H5 Avian Influenza Virus है। ये एक ऐसा वायरस है जो आमतौर पर पक्षियों और पशुओं को संक्रमित करता है। मगर इंसानों तक भी पहुंच जाता है जो काफी घातक साबित होता है। दरअसल ये पक्षियों के माध्यम से इंसानों तक पहुंचता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस संक्रमण से इंसानों की मृत्यु दर 50% तक रही है। ऐसे में ये तो साफ है कि ये जानलेवा है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के अस्पताल में लगी भीषण आग, सामने आई भयानक वीडियो
क्या है बर्ड फ्लू की पहचान और इसके बचाव के तरीके?
अब सवाल ये उठता है कि बर्ड फ्लू की पहचान क्या है और इसके बचाव के तरीके क्या हैं? अगर ये वायरल किसी तरह से इंसान के आंख, नाक, मुंह तक पहुंच जाता है और सांस के द्वारा अंदर चला जाता है तो बर्ड फ्लू हो जाता है। इसके लक्षणों की बात करें तो बर्ड फ्लू से संक्रमित इंसान को तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, शरीर में दर्द और उल्टी आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
बर्ड फ्लू से कैसे करें बचाव?
चलिए जान लेते हैं कि बर्ड फ्लू से कैसे करें बचाव?
1. संक्रमित पक्षियों से दूर रहने की कोशिश करें।
2. जो लोग चिकन, अंडा खाते हैं वो उसे खाने से परहेज करें, अगर खाते हैं तो अच्छे से पका कर खाएं।
3. अगर आपके घर में जानवर हैं तो साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
4. बुखार, खांसी होने पर हाथों को बार-बार धोएं और नाक, मुंह और आंख पर लगाने से परहेज करें।
5. कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें और परामर्श लें।
यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा के अस्पताल पर की एयर स्ट्राइक, 28 लोगों की मौत, जानें अब कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines