---विज्ञापन---

दिहाड़ी मजदूर की लगी ‘लॉटरी’; रातोंरात बना ‘अरबपति’; खाते में आए 221 करोड़

Billionaire Labourman: एक मजदूर अचानक अरबपति बन गया। उसके खाते में अचानक 221 करोड़ रुपये जमा हुए, लेकिन खुशी जल्दी ही छू भी हो गई, जानिए मामला...

---विज्ञापन---

Billionaire Labourman 221 Crores Credited In Bank Account: एक मजदूर रातों रात अरबपति बन गया। उसके बैंक खाते में 221 करोड़ रुपए जमा हुए। जैसे ही मजदूर को यह बात पता चली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन 221 करोड़ का मालिक बनने की खुशी पलभर में छू हो गई, क्योंकि उसके घर आयकर विभाग का नोटिस आ गया, जिसमें पूछा गया है कि आखिरउसके खाते में 221 करोड़ कहां से आए? उसे दस्तावेजों के साथ 20 अक्टूबर को पेश होने का आदेश मिला है।

यह भी पढ़ें: UP में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराये के मकान में चलता था देह व्यापार, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग

---विज्ञापन---

पुलिस को स्टेटमेंट के साथ दी शिकायत

उत्तर प्रदेश के बस्ती इलाके का है। लालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले शिवप्रसाद निषाद ने मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि वह समझ नहीं पा रहा कि उसके खाते में इतने पैसे कहां से आए? वहीं शिव ने यह भी बताया कि वह काम छोड़कर दिल्ली से लौट आया है। 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हुआ था। कहीं उसकी मदद से ही किसी ने ठगी तो नहीं कर ली। उसने नोटिस मिलते ही लालगंज थाने में जाकर पुलिस को जानकारी दी। खाते की स्टेटमेंट निकालकर भी पुलिस को दे दी है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: वो 7 संकेत, जिनसे बचपन में ही पता चल जाएगा कि बच्चा समलैंगिक है, मां-बाप कैसे करें डील?

---विज्ञापन---

221 करोड़ में से TDS कटने का जिक्र

शिव प्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पत्थर घिसाई का काम करके रोज के 300 रुपये कमाता है। उसे तो नोटिस आने पर ही पता चला कि उसके खाते में इतने पैसे आए हैं। नोटिस के अनुसार, खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये कैश जमा हुए हैं। 4 लाख 58 हजार 715 रुपये TDS कटने की भी बात लिखी हुई है। वहीं ASP दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि लालगंज पुलिस थाना में टीम के पास मामले की जानकारी आई है। पुलिस अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। जल्दी ही केस का सच उजागर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 3 मर्डर किए, इंश्योरेंस के 20 लाख हड़पे…20 साल बाद ‘जिंदा’ हुए पूर्व नेवी अफसर की Crime कुंडली

---विज्ञापन---

एक नोटिस 2021 में भी आया था

शिव ने बताया कि जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो उसके नाम से 2 जगह खाते मिले। एक केनरा बैंक दिल्ली में और दूसरा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालगंज बाजार में है। करीब 25 वर्षों में वह दिल्ली में रहकर काम कर रहा था। फरवरी 2021 में रजिस्टर्ड डाक से एक नोटिस मिला था। उसमें सब कुछ अंग्रेजी में लिखा था, इसलिए ध्यान नहीं दिया और न ही किसी को कुछ बताया। 2 दिन पहले एक बार फिर एक बार आयकर विभाग का नोटिस आया। परिवार ने किसी को पढ़ाया तो मामले का खुलासा हुआ।

First published on: Oct 18, 2023 01:19 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola