हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दरोगा नहीं बन पाया तो किया ऐसा 'कारनामा', असली पुलिस भी हो गई 'फेल'

Bijnor fake inspector arrested: बिजनौर पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़ा है। आरोपी लोगों से उगाही करता था, पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने यूपी पुलिस और होमगार्ड में भर्ती होने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल हो गया, जिसके बाद बेरोजगारी और पैसों के लालच में उगाही शुरू की।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bijnor fake inspector arrested: यूपी के बिजनौर में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को पकड़ा है। यह नकली दरोगा लंबे समय से वाहन जांच के बहाने चालकों से पैसे ऐंठ रहा था। कई दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी। आरोपी की पहचान सेंटी के रूप में हुई है, पुलिस के अनुसार उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने से पता चला कि वह पहले भी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

दरोगा की परीक्षा में फेल हो गया था

पुलिस के अनुसार सेंटी ने बताया कि उसने यूपी पुलिस में दरोगा, होमगार्ड में भर्ती होने के लिए कई बार प्रयास किया। लेकिन हर बार उसके हाथ नाकामयाबी ही लगी। उसने सड़क पर देखा कि लोग वर्दी पहनें पुलिसकर्मियों से कितना डरते हैं। जिसके बाद उसने पैसे कमाने के लालच में पहले पुलिस की वर्दी खरीदी फिर उसे पहनकर सड़क पर अवैध उगाही करने लगा।

वाहन जब्त करने की देता था धमकी

पुलिस के अनुसार शिकायत मिली थी कि पुलिस की वर्दी पहनकर एक शख्स बिजनौर इलाके में वाहन जांच कर रहा है। वह खुद को यूपी पुलिस में दरोगा बताता है। वह चालकों को कागजों में कुछ न कुछ कमी निकालकर जेल में बंद करने और वाहन जब्त करने की धमकी देता है। जब लोग विरोध करते हैं तो उनसे पैसे लेकर उन्हें छोड़ देता है। जिसके बाद सेंटी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन

पूछताछ में कबूल किया अपना गुनाह

पुलिस के अनुसार पीड़ितों ने बताया आरोपी अकेला रहता है, वाहन जांच के दौरान उसके साथ कोई पुलिस पार्टी नहीं रहती है। पुलिस के अनुसार जिन जगहों पर उसने वाहन चालकों से पैसे लिए उस रूट के सीसीटीवी खंगाले गए। जिसके बाद फर्जी दरोगा को योजनाबद्ध से पकड़ा जा सका। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि बेरोजगारी और पैसों के लालच में वह ऐसा करता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola