Bijnor Crime News: यूपी के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैंक कर्मचारी को बदमाशों ने डराकर लूट लिया। जानकारी के अनुसार बैंक में काम करने वाला कर्मी घर से ड्यूटी के लिए निकला था। इस दौरान पांच बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोका और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। मामले में बैंककर्मी ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस से जानकारी देते हुए बताया कि बैंक कर्मी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह सुहेड़ी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा वैसे ही कार सवार 5 बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी से उतरते हैं और बैक कर्मी से कहते हैं कि हमें पता है कि तुम्हारा 5-6 महिलाओं से अफेयर है और तुम लड़कियों के साथ भी मस्ती करते हो। अगर तुम चाहते हो ये सब तुम्हारी पत्नी को पता नहीं चले तो पत्नी से कहो कि घर के सारे जेवर और 5 लाख रुपये लेकर यहां पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः UP: ताजमहल में 2 युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, Video भी बनाया, पुलिस ने किया अरेस्ट
बैंककर्मी ने नहीं मानी शर्त
बैंक कर्मचारी ने यह शर्त नहीं मानी। इसके बाद भी बदमाशों ने उसे खूब डराया। इसके बाद बैंक कर्मी ने अपने मोबाइल से बदमाशों के खाते में 45000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा ट्रांसफर होने के बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद बैंक कर्मी थाने पहुंचा और बदमाशों से शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः झटके में मातम में बदली खुशियां, दर्शन करने आए 10 श्रद्धालु सरयू नदी में डूबे, अयोध्या में कैसे हुआ हादसा?
अयोध्या गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट
उधर अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता समेत 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार बदमाश पीड़िता और उसके परिजनों पर सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न कराने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने सपा नेता और भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहदम्मद राशिद और जय सिंह राणा व अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 mins agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
4 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
6 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines