Bijnor Conversion Case: धर्मांतरण के खिलाफ सरकार की सख्ती के बीच धामपुर में एक युवक का शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में लड़की समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला बिजनौर के धामपुर कस्बे के नई सराय मोहल्ले का है। जहां मुकुल नाम के लड़के का प्रेम संबंध काफी समय से सायमा नाम की युवती से था। लड़की के परिवार वालों ने युवक से कहा कि पहले तुम्हें मुस्लिम धर्म अपनाना होगा, तभी सायमा से शादी कर सकते हो।
युवक भी इसके लिए तैयार हो गया। जब मुकुल से मिहिर अंसारी बने मुकुल का सायमा से निकाह हो रहा था, तभी युवक के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निकाह बीच में रुकवाकर वहां मौजूद सायमा सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया। इसमें निकाह पढ़वा रहे मौलाना भी शामिल हैं।
पिता ने थाने में की थी शिकायत
युवक के मुताबिक, वह बहक गया था और अब वो सायमा से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करना चाहता है। उसका कहना है कि सायमा और उसका परिवार जेल से रिहा हो जाए। मुकुल के पिताजी का कहना है कि वो अपने बेटे को बचाने के लिए पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि मुकुल के पिता की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मौलाना कारी इरशाद, सायमा, रुखसाना, शाहिद और गुफरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन लोगों को पीड़ित के पिता जसवंत सिंह ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 फरवरी 2025 को सायमा, उसकी मां रुखसाना और पिता शाहिद ने मुकुल को शादी का प्रलोभन देकर उसका धर्म परिवर्तन कर उसका नाम मिहिर अंसारी रख दिया। इसके बाद पुराना धामपुर स्थित एक मदरसे में उसका निकाह करा दिया गया।
ये भी पढ़ें- Mau News: कुत्ते ने कराया हिंसक टकराव, पड़ोसियों पर बरसे लाठी-डंडे, 9 की हालत गंभीर
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines