---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘शिकायत तो ट्रंप से भी है’, महिला आयोग की सदस्य के सामने डॉक्टर ने दिए अजीबोगरीब बयान

बिजनौर के हल्दौर CHC में राज्य महिला आयोग की सदस्य और डॉक्टर के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल हो गया है। शिकायतों के बाद हुए निरीक्षण में कई खामियां पाई गईं। बचाव में डॉक्टर ने बहस में अजीबो-गरीब बयान भी दिए।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता अग्रवाल और हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। CHC को लेकर मिल रहीं शिकायतों को लेकर जब महिला योग की सदस्य ने सवाल पूछा तो डॉक्टर ने अजीब जवाब दिया। उनका कहना था कि शिकायतें किसके के खिलाफ नहीं हैं। मेरी तो ट्रंप से शिकायत है कि वह मनमानी कर रहा है।

निरीक्षण करने पहुंची तो नहीं मिले डॉक्टर

बताया जा रहा है कि CHC को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संगीता अग्रवाल औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे और काफी देर बाद पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

---विज्ञापन---

‘बीजेपी कहती है देश छोड़’

वायरल वीडियो में डॉ. जितेंद्र सिंह कहते दिख रहे हैं कि बीजेपी कहती है देश छोड़ दो, अब बताइए कहां जाएं? मैं सरकार का कर्मचारी हूं, किसी पार्टी का नहीं।” महिला आयोग की सदस्य ने जब शिकायतों का जिक्र किया तो डॉक्टर ने जवाब दिया शिकायतें तो ट्रंप के खिलाफ भी हैं, वह मनमानी कर रहा है, अब बताओ क्या करें?”

देखें वीडियो

डॉक्हटर से जब पूछा कि किस किस शिकायत है बताओ? इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया है कि हर जगह शिकायतें होती हैं, मैं नहीं बताऊंगा और मुझे धमकाओ मत। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता अग्रवाल के अनुसार, कई महीनों से हल्दौर CHC को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं। प्रभारी डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे, काफी इंतजार के बाद वहां पहुंचे तो उनका व्यवहार असभ्य था और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला आयोग की सदस्य बिना पूर्व सूचना के आईं और ठीक से अपना परिचय नहीं दिया। फिर भी उन्हें निरीक्षण में पूरा सहयोग दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं और मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं मंगवानी पड़तीं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है।

First published on: Jun 07, 2025 08:14 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola