Bijnor Video Viral: यूपी के बिजनौर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक स्थानीय बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटे ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटा अभिनव सिंह 70 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी को बेरहमी से थप्पड़ मार रहा है। घटना 23 जुलाई की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ है। वीडियो के अनुसार अभिनव सिंह पहले बुजुर्ग को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। इस दौरान बुजुर्ग की पत्नी बीच -बचाव करती है तो अभिनव सिंह उसकी भी पिटाई कर देता है।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, बारिश से बालगंगा नदी ने धरा रौद्र रूप देखें Video
सोशल मीडिया यूजर ने दी प्रतिक्रिया
इस दौरान कई लोग आ गए और बीच-बचाव करते हुए बुजुर्ग को घर से ले गए। वीडियो को देखकर लोगों में काफी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग एक रिटायर बैंकर है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग को क्यों पीटा जा रहा था? वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर पुलिस और प्रशासन से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर ने इसे गुंडागर्दी करार दिया। बता दें कि बीरबल सिंह का बेटा अभिनव सिंह आर्मी में डाॅक्टर है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में तय होगी UP की राजनीति, PM मोदी और CM योगी की मुलाकात के सियासी मायने
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
16 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
22 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines