हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार के बाद अब यूपी में होगा खेला? CM योगी से साथ 2.5 घंटे बंद कमरे में चली RSS की बैठक

यूपी में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसकी वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक बंद कमरे में करीब 2.5 घंटे तक चली। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

बिहार में राजनीतिक उधल-पुथल ने सभी को हैरान कर दिया। 10 बार के सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। अब यूपी की राजनीति में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक बंद कमरे में करीब 2.5 घंटे तक चली।

बता दें कि सीएम योगी बीते दिन गाजियाबाद और ग्रेनो वेस्ट दौरे पर थे। मुख्यमंत्री का स्टेट प्लेन गुरुवार सुबह करीब सवा 11 बजे हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। इसके बाद सीएम का काफिला नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने आरएसएस के मेरठ प्रांत (मेरठ, मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, बोले-सकारात्मक शक्तियों

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैठक में सरकार और संघ के बीच समंवय व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सीएम योगी ने आरआरएस के अधिकारियों से सरकार का फीडबैक लिया। साथ ही पदाधिकारियों के सुझाव भी जाने। यहां तक कि बैठक के बाद सीएम ने आरआरएस पदाधिकारियों के साथ भोजन भी किया।

जानकारी के अनुसार, बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने आगे की प्लानिंग के साथ ही वर्तमान कामों को लेकर कई सुझाव भी दिए। इसमें सरकारी अस्पतालों, स्कूलों में आधारभूत ढांचे को और मजबूत करना, मानव संसाधन बढ़ाने जैसे कई सुझाव शामिल रहे हैं। इसके अलावा थानों में भष्ट्राचार का मुद्दा भी प्रमुख रहा।

विज्ञापन

कौन-कौन रहे मौजूद?

सीएम और आरआरएस की बैठक में संघ के करीब 40 पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्र संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र और प्रांत प्रचारक अनिल समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जापान की मैग्लेव ट्रेन में सवार CM योगी, 500 किमी/घंटे की स्पीड ने किया हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola