Rajat Dalal Exposed FARZI BABA at MahaKumbh: बिग बॉस 18 के टॉप फाइनलिस्ट में से एक रजत दलाल इन दिनों महाकुंभ में हैं। उनका ताजा वीडियो बिग बॉस के फैन पेज पर सामने आया है, जिसमें वह एक फर्जी बाबा को एक्सपोज करते दिखाई दे रहे हैं। फर्जी बाबा के गले में हाथ डालकर रजत दलाल ने यह वीडियो बनाया है। इस दौरान रजत दलाल ने बाबा से बेहद सिंपल सवाल पूछे, जिसमें एक सवाल का जवाब भी वो बाबा दे नहीं पाया। दो मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में फर्जी बाबा की सच्चाई खुलकर सामने आ गई।
रजत दलाल के वीडियो में क्या?
वीडियो के शुरू में रजत दलाल उस भगवा कपड़े धारण किए हुए बाबा के गले में हाथ डालकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वो एक गाड़ी के पास खड़े हैं, गाड़ी के अंदर काफी सहयोगी हैं। प्रतीत होता है कि रजत दलाल उन्हीं के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए आए हैं। रजत दलाल कहते हैं कि ये बाबा जी भाग रहे थे मेरे से, (अंदर गाड़ी में देख कर कहते हैं) भाई मैंने तेरे को क्या बोला था, ये बाबा फर्जी है। बाबा हॉय कर दो सभी को, इतने में बाबा हाथ उठाकर सभी को हेलो बोलता है। फिर रजत पूछता है, बताओ राम जी के कितने भाई थे? बाबा उस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पाता और इधर-उधर झांकने लगता है। इतने में रजत गाड़ी के अंदर से सोडा मांगता है और फिर बाबा से रामजी वाला सवाल दोहराता है।
ऐसे फर्जी बाबा से सावधान रहने की जरूरत
इतने में साथ खड़े एक और आदमी से रजत कहते हैं कि अरे अंकल मैं तो इनसे यही पूछ रहा हूं कि रामजी के कितने भाई थे? इतने में वो आदमी जवाब देता है कि ये कुछ नहीं जानता। रजत फिर उस बाबा से गायत्री मंत्र सुनाने को बोलता है तो वह कुछ पल खामोश रहने के बाद कहता है कि वो नहीं जानता। रजत दलाल इस पर सवाल उठाते हैं कि अगर तुम गायत्री मंत्र भी नहीं जानते तो भगवा क्यों पहन रखा है। मेहनत करले, मजदूरी करले, हाथ पैर सही हैं। भाइयों ऐसे फर्जी बाबा से सावधान रहने की जरूरत है। इस पर रजत दलाल ने उस बाबा का आधार कार्ड भी मांगा और कहा, मैंने पहले भी ऐसे लोग देखे हैं जो जाली कार्ड रखते हैं। इस पर वो साथ वाला आदमी कहता है कि पहले भी एक महिला को अकेली पाकर एक ऐसे ही शख्स ने लूट लिया था।
रजत दलाल के बारे में जानें
रजत दलाल बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट होने के साथ-साथ भारत के पूर्व गोल्डमेडलिस्ट वेटलिफ्टर भी हैं। इसके अलावा वह एक प्रमुख भारतीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर, डिजिटल क्रिएटर और जिम चेन के मालिक हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर व्यापक लोकप्रियता हासिल की है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट (@rajat_9629) पर 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
8 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines