Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हाल ही पकड़ी गई 150 करोड़ रुपये की ड्रग्स के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मौके से गिरफ्तार तीनों विदेशियों ने पूछताछ में बताया है कि वे कपड़ा फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स का काला काम कर रहे थे। कपड़ों के बंडलों में छिपाकर ड्रग्स को नेपाल और बांग्लादेश भेजते थे और इसी तरह से भारत में मंगाते थे।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 में चल रही थी फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने हाल ही में एक ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। ग्रेटर नोएडा के बीटा 1 में मित्रा सोसाइटी पुलिस ने छापा मारकर करीब 150 करोड़ रुपये की ड्रग्स और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया था। साथ ही तीन विदेशियों को भी गिरफ्तार किया था।
15 दिन में हुआ था दूसरा बड़ा ऑपरेशन
नोएडा पुलिस का दावा है कि एक पखवाड़े के भीतर ग्रेटर नोएडा में ये दूसरा बड़ा ऑपरेशन था। इससे पहले पुलिस ने 16 मई को ड्रग्स बनाने वाली एक और फैक्ट्री में छापा मारा था। बीटा-1 में पकड़ी गई इस फैक्ट्री में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां से पुलिस ने तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। यहां आरोपी एक कपड़ा फैक्ट्री की आड़ में अपना धंधा चला रहे थे।
इस तरह से फैला रहा थे अपना रैकट
पुलिस ने बताया है कि वे ड्रग्स को कपड़े के बंडलों में छिपाकर मुंबई, उत्तरी राज्यों और यहां तक कि नेपाल और बांग्लादेश तक में तस्करी करते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स की गंध को छिपाने के लिए तरह-तरह के कैमिकल्स का इस्तेमाल करते थे। ताकि किसी को भनक न लगे। छापेमारी के बाद नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी थी।
बता दें कि नोएडा पुलिस ने 16 मई को भी ग्रेटर नोएडा में एक फैक्ट्री में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 450 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। साथ ही मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
7 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
16 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
18 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines